फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deadly attack on former president of advocate union

अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष पर फिर जानलेवा हमला

Fri, 23 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former president of advocate union
सदर चौराहे से घर लौटते समय हुआ हमला
विज्ञापन

19 जुलाई की शाम तहसील से लौटते समय भी हो चुका है अधिवक्ता पर हमला
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की शाम घर लौट रहे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। यहां बता दें कि 19 जुलाई को भी अधिवक्ता पर हमला हुआ था।
नगर के पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा ने बताया कि वह तहसील से आने के बाद अपने भतीजे शेर सिंह और एक परिचित उमारेश वर्मा के साथ कार से सदर चौराहे पर आम लेने गए थे। घर लौटते समय खुटार रोड पर मलिक डॉक्टर के सामने पीछे से आए लोगों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। कार रुकते ही हमलावरों ने लोहे की रॉड से कार के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। कार चालक राकेश मिश्रा ने किसी तरह कार भगाकर जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव और एसआई विजय कुमार शुक्ला ने लाल बिहारी वर्मा से घटना की जानकारी कर सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। सीओ एसएन तिवारी ने बताया कि वह कोर्ट आए हैं। घटना की जानकारी हुई है। मौका मुआयना और लाल बिहारी वर्मा से बात करने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लाल बिहारी वर्मा ने बताया कि 19 जुलाई की शाम तहसील से लौटते समय नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी हर्ष अवस्थी, मुन्नू गंज निवासी पवन वर्मा और हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कैथौला निवासी सोनू वर्मा ने अपने अज्ञात दो साथियों के साथ हमला किया था, जिसमें मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed