{"_id":"e9b1c79964a4314d57f3e1951cec4089","slug":"dead-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर युवक की मौत
धौरहरा
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ईसानगर क्षेत्र के स्वर्गलोक गांव में एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव तालाब से निकाला गया है।
स्वर्गलोक निवासी कुंजन का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश शनिवार को गांव के बाहर तालाब के किनारे शौच को गया था। वहीं पर पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख गांव के कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह डूब गया। गहराई अधिक होने के चलते ग्रामीण तालाब में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लिहाजा ग्रामीणों ने परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी। ईसानगर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। एसओ रामकुमार ने बताया कि युवक बाहर मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात को गांव आया था।