फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of old man who had gone to farm found in Sharda river

Lakhimpur Kheri News: खेत गए बुजुर्ग का शारदा नदी में मिला शव

Tue, 03 Oct 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man who had gone to farm found in Sharda river
मृतक नागेश्वर का फाइल फोटो
धौरहरा। सुबह के समय खेत देखने गए ईसानगर थाने के पोखरा निवासी बुजुर्ग का शारदा नदी में शव मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव निवासी 60 वर्षीय नागेश्वर पुत्र रामौतार सोमवार की सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक पैर फिसलने से वह शारदा नदी में गिर गए। पड़ोस खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान ने उन्हें नदी में गिरते देखा। बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जब तक उन्हें निकाला, मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। ईसानगर थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पैर फिसलने से नदी में गिरे बुजुर्ग की डूबकर मौत हुई है। शव नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक नागेश्वर का फाइल फोटो

मृतक नागेश्वर का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed