{"_id":"66ad54ac654b25de130a97e4","slug":"dead-body-of-molestation-victim-found-hanging-from-a-hook-inside-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-126223-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर कुंडे से लटका मिला छेड़छाड़ पीड़िता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर कुंडे से लटका मिला छेड़छाड़ पीड़िता का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन/ सिंगाही। सिंगाही थाने के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर कमरे में कुंडे से लटका मिला। महिला के साथ करीब 10 दिन पूर्व गांव के ही आरोपी ने छेड़छाड़ की थी।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 जुलाई को उसकी पत्नी गन्ने के खेत में शौच को गई थी। गांव के ही एक शराबी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आपबीती घर वालों को बताई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामनरेश के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा था। घटना के बाद से महिला काफी परेशान रहती थी।
शुक्रवार दोपहर उसने घर के अंदर कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि मृतका के दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका का दिमागी संतुलन सही नहीं था। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। मृतका का पति भोपाल में मजदूरी करने के लिए गया था।