{"_id":"661159ad116da66cda0a1171","slug":"dead-body-of-five-year-old-child-was-taken-out-of-the-grave-in-kheri-after-27-days-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खीरी में 27 दिन बाद कब्र से निकाला गया पांच साल के बच्चे का शव, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खीरी में 27 दिन बाद कब्र से निकाला गया पांच साल के बच्चे का शव, यह है वजह
Sat, 06 Apr 2024 07:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन क्षेत्र में कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाले पांच वर्षीय बच्चे का शव 27 दिन बाद शनिवार को कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कब्र से शव निकलवाने के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के धूबहा गांव निवासी नारद खीरी थाना क्षेत्र के बैरागढ़ गांव के निकट एक भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वहीं पर एक मुर्गी फार्म है। नौ मार्च को नारद का पांच वर्षीय बेटा सनी खेलता हुआ मुर्गी फार्म के पास पहुंच गया, जहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित नारद के मुताबिक, घटना के बाद मुर्गा फार्म और भट्ठा मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित को पता चला कि कुत्ते पालतू हैं। ऐसे में पीड़ित ने डीएम के यहां शिकायत की और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर शनिवार को सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी की निगरानी में शव कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन