फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a teenage girl found hanging in the house, accused of murder after rape

Lakhimpur Kheri News: घर में लटका मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging in the house, accused of murder after rape
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा-संवाद
महेवागंज/सुंदरवल। शारदा नगर क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी का शव घर में उसी के दुपट्टे से लटका मिला। तख्त के ऊपर लटक रहे शव के पास खून भी पड़ा मिला। किशोरी के प्राइवेट पार्ट से खून भी निकल रहा था। घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता सोमवार सुबह लगा। पिता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आत्महत्या दिखाने को शव फंदे से लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतक किशोरी के पिता ने बताया कि वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर में 14 वर्षीय बड़ी पुत्री अपनी छोटी बहन और बुजुर्ग दादी के साथ थी। बड़ी बेटी कमरे में और छोटी पुत्री घर के बाहर छप्पर के नीचे दादी के साथ सो रही थी। सोमवार की सुबह करीब छह बजे दादी उठीं तो चंद कदम दूर कमरे के आगे पड़े तख्त के ऊपर दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव लटका देखा। दादी की चीख सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किशोरी के पिता को फोन कर जानकारी दी। पिता का आरोप है कि गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। गर्दन में कोई निशान नहीं था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी गणेश प्रसाद साहा के अलावा आस-पास थानों का फोर्स पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

महेवागंज। किशोरी का शव लटका मिलने के मामले को पुलिस भले इसे आत्महत्या मान रही हो लेकिन घर वाले और मौके के हालात वीभत्स घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी बहुत सरल स्वभाव की थी। वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। पढ़ाई में वह ठीक थी। पढ़ाई के लिए ही उसने शादी समारोह में जाने के लिए भी मना कर दिया था। घर में ऐसी कोई बात भी नहीं हुई कि उसे आत्महत्या को मजबूर होना पड़े। परिजन ने किसी रंजिश से भी इन्कार कर रहे हैं। पिता का आरोप लगाया कि घर के सदस्यों की गैर मौजूदगी में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव लटकाया गया।

------------
घटना की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए पुलिस गई थी। डॉक्टरों के पैनल से कराए पोस्टमार्टम में सामने आया है कि किशोरी की मौत लटकने से हुई है। दुराचार के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
प्रवीण गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed