{"_id":"5f7622938ebc3e9bb80b9291","slug":"dead-body-found-in-field-lakhimpur-news-bly421832951","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
विज्ञापन
ईसानगर। छह दिनों से लापता युवक का शव गुरूवार को गन्ने के खेत में सेमल के पेड़ पर बंधे मचान में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां और बहन ने अवैध संबंधों में हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना ईसानगर के गांव रठुरनपुरवा निवासी रामानंद (22) पुत्र छोटेलाल लोधी छह दिन पहले खेत में काम करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। मां रामरानी व बहन मुन्नीदेवी व उसके बहनोई मुन्ना लाल ने रठुरनपुरवा में काफी खोज की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरूवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास ही गन्ने के खेत से बदबू आने की सूचना दी। मां और बहन ने अंदर जाकर देखा तो रामानंद का शव पेड़ पर बंधे मचान से लटका मिला। लाश सड़ने के कारण उसकी पहचान दोनों ने कपड़ों से की और शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रामानंद की बहन मुन्नी देवी ने बताया कि रामानंद का संबंध गांव की एक महिला से था। उसी ने हत्या करवा दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।