{"_id":"65244303c7106ce846000676","slug":"dead-bodies-of-maternal-uncle-and-niece-were-found-hanging-from-the-same-branch-the-mystery-could-not-be-solved-even-after-24-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7366-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक ही डाल से लटके मिले थे मामा-भांजी के शव, 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक ही डाल से लटके मिले थे मामा-भांजी के शव, 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी गुत्थी
विज्ञापन
मैगलगंज। लिधियाई गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटके मिले मामा-भांजी के शव की गुत्थी 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। पुलिस देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करती रही। गांव में प्रेम-संबंध की चर्चाएं होती रहीं।
रविवार को मैगलगंज के लिधियाई के ग्रामीणों ने गांव से बाहर बाग में युवक-युवती का शव लटका देखा था। शव पेड़ की एक ही डाल पर लड़के थे। पैरों से खून बह रहा था। ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई तो पता चला कि मृतक रिश्ते में मामा-भांजी थे। भांजी लिधियाई और मामा हरदोई जिले के सरखना गांव का रहने वाला था।
ग्रामीण प्रेम-संबंध की बात कह रहे थे, जबकि युवती के परिजनों ने इस बात से इन्कार किया। पैरों से खून बहने के बारे में पुलिस ने बताया कि खेतों के किनारे लगाए गए ब्लेडयुक्त तार में फंसने से पैर जख्मी हो गए होंगे। मामा-भांजी ने आत्महत्या की या हत्या यह गुत्थी 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी। सोमवार की शाम तक दोनों का पोस्टमार्टम तो हो गया, लेकिन रिपोर्ट पुलिस तक नहीं पहुंची। उधर, सोमवार को भी युवक और युवती के परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। तहरीर भी नहीं दी। थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम हो गया है। रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।