फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Day socialist development workers will Bicycles

समाजवादी विकास दिवस पर कर्मकारों को मिलेंगी साइकिलें 

Sat, 12 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 12 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Day socialist development workers will Bicycles
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार की संतुलित विकास और जनकल्याण संबंधी पहल तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 एवं 16 मार्च को जिला एवं विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले समाजवादी विकास दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें एडीएम एसपी सिंह ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिया कि 15 मार्च को पुलिस लाइंस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को साइकिल वितरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि पूरे मनोयोग से जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार के होर्डिंग्स एवं फ्लैक्स प्रदर्शित किए जाए तथा प्रचार सामग्री का वितरण भी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों का दायित्व होगा कि वे अपने विकास खंड में शासन की मंशा के अनुरूप समाजवादी विकास दिवस का आयोजन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 मार्च को मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विकास खंड बेहजम, नकहा, लखीमपुर और फूलबेहड़ ब्लाक के लाभार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसी दिन विकास खंड कुंभी, पलिया, पसगवां में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शेष आठ विकास खंडों मितौली, मोहम्मदी, बांकेगंज, बिजुआ, निघासन, रमियाबेहड़, ईसानगर और धौरहरा में 16 मार्च को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मौके पर सभी स्थानों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बैठक में डीआईओएस से एडीएम ने लौपटॉप वितरण और कन्या विद्याधन योजना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed