फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughters showed talent by decorating Rangoli

रंगोली सजाकर बेटियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 26 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Daughters showed talent by decorating Rangoli
छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली।
गोला गोकर्णनाथ। नगर की गुप्ता कॉलोनी स्थित मां शारदे विद्या मंदिर में दीपोत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। बेटियों ने रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक सोनम राठौर, सचिन शर्मा और अंकित कुमार के दिशा निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता तीन समूहों में कराई गई। शुभ लाभ ग्रुप के नायक सलोनी वर्मा के साथ पल्लवी मित्रा, बेबी राज, शगुन प्रजापति, निधि वर्मा, नाज इदरीसी, प्रांशी राठौर, दीपावली ग्रुप में नायक उमरा खान के साथ कृतिका अवस्थी, सना खातून, शिखा राज, मयूर ग्रुप में नायक प्रियांशी वर्मा के साथ सायमा जाफरी, रिमझिम वर्मा, लक्ष्मी और साक्षी वर्मा ने फर्श पर जलते दीपक, कलश और आलेखन के साथ आकर्षक रंगोली सजाई। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के प्रांतीय महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना निर्णायक रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी वैद्य रामजी रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्र, सुधीर अवस्थी ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed