फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dangerous leopard climbed tree near the village in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: गांव के पास पेड़ पर चढ़ा खूंखार तेंदुआ... काम छोड़ खेतों से भागे किसान, इलाके में दहशत

Tue, 15 Apr 2025 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में आबादी के निकट एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है।महराज नगर नोखेपुरवा के पास खेत में सेमल के पेड़ पर तेंदुआ चढ़ गया। उसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
dangerous leopard climbed tree near the village in Lakhimpur kheri
सेमल के पेड़ पर बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में धौरहरा वन रेंज के टेकीकुंडा महादेव क्रेशर के पास एक तेंदुआ अपने शावकों के साथ 15 दिनों से देखा जा रहा है। वहीं मंगलवार को महराज नगर नोखेपुरवा के खेत में लगे सेमल के पेड़ पर बैठा एक तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों जगहों पर वन विभाग की टीम ने चौकसी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज के टेकीकुंडा गांव में 15 दिन पहले खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला किया था। बाद में यह तेंदुआ शावकों संग महादेव क्रेशर के पास झाड़ियों में देखा गया। इसकी सूचना पर वन विभाग ने यहां निगरानी शुरू की है। 
विज्ञापन


तेंदुआ देख किसानों के उड़े होश 
महराज नगर नोखेपुरवा के बीच खेत में लगे सेमल के पेड़ पर एक तेंदुआ देखा गया। यहां आसपास खेतों में किसान काम कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर पेड़ पर गई तो उसके होश उड़ गए। पेड़ पर तेंदुआ होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जुट गए। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सजग रहने की सलाह देते हुए निगरानी बढ़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जगहों पर तेंदुए की वजह से दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों जगहों पर वन टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed