{"_id":"1aad6f0138e37119b4cad7e2f6665df5","slug":"dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का वार्षिकोत्सव ध्ाूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का वार्षिकोत्सव ध्ाूमधाम से मनाया गया
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Dec 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव और एनुअल स्पोर्ट्स डे के मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही कई खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। मुख्य अतिथि एडीएम हरिकेश चौरसिया ने रंगीन गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रंगारंग कार्यक्रमों के क्रम में सबसे पहले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अफ्रीकन डॉस पेश किया। इसके बाद प्ले ग्रुप और नर्सरी क्लास के बच्चों ने सर्कस की लुभावनी प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने फ्रॉग रेस, फ्रूट रेस, टॉफी रेस और कोकोनेट रेस में भागीदारी की। सब जूनियर के छोटे बच्चों ने रंगारंग नृत्य के माध्यम से कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र को झलक दिखाई। बैंबो डांस तथा गोवा डांस खूब सराहा गया। जूनियर वर्ग के छात्रों ने देश को नमन करते हुए शानदार प्रस्तुति के माध्यम से तिरंगे को प्रणाम किया। जूनियर वर्ग के छात्रों ने फैन ड्रिल, और अंबरैला ड्रिल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने सत्र 2012-2014 के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रबंधक जसमीत सिंह अजमानी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन सीनियर वर्ग के छात्रों ने सत्यमेव जयते गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा ने किया।