फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Damsel by the hand and pulled from ATMs

युवती को एटीएम से हाथ पकड़कर खींचा

Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Damsel by the hand and pulled from ATMs
लड़की ने पुलिस को दी तहरीर, कोतवाली में हुआ समझौता 
विज्ञापन

अस्पताल रोड पर लगे एटीएम में एक युवक ने खाते से ढाई हजार रुपये निकालने का आरोप युवती पर लगाते हुए उसे पकड़ लिया और उसका हाथ पकड़ कर बाहर खींच लिया। युवती ने सदर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

युवती ने बताया कि रविवार को उसे लखनऊ जाना था। इसलिए वह शनिवार को अस्पताल रोड पर एटीएम से पैसा निकालने गई थी। लाइन में उसके पीछे एक युवक खड़ा था। उसने जब एटीएम से पैसा निकाल लिया तो पीछे खड़े युवक ने अपना कार्ड देते हुए पैसा निकाल देने की बात कही। इस पर उसने दो बार एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं निकला। इस पर उसने पैसा न निकलने की बात कहकर एटीएम से निकली स्लिप युवक को दे दी और चली गई। करीब आधे घंटे बाद वह दूसरा एटीएम कार्ड लेकर जब वहां पहुंची तो कथित युवक ने उसे एटीएम के अंदर दबोच लिया और धोखाधड़ी कर पैसा निकाल लेने का आरोप लगाते हुए उसे हाथ पकड़कर एटीएम से बाहर खींच लिया। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले आई। बाद में आरोपी युवक के गलती मान लेने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने इस बात की तस्दीक की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed