{"_id":"57c9b6dc4f1c1bd4352cb302","slug":"damini-in-writing-the-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखन में दामिनी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखन में दामिनी रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु हरिकिशन में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता
गुरु हरिकिशन महाविद्यालय में वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों की वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ- चढ़कर भाग लिया है।
खुटार रोड स्थित गुरु हरिकिशन महाविद्यालय में ‘क्या भारत को ओलंपिक की मेजबानी करनी चाहिए या नहीं’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। बीकाम द्वितीय वर्ष के वसीम अकरम, प्रिया शर्मा, बरखा सिंह, असना, आरजू खानम, सविता गोस्वामी, दामिनी सिंह, चांदनी धवन और बीकाम प्रथम वर्ष के अविनाश पांडे, अभिषेक, अंशिका माहेश्वरी, ज्योति रावत, निरूपमा अग्रवाल, साक्षी गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, सनी शर्मा, श्याम राजपूत ने अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में बीकाम द्वितीय वर्ष की टीम को विजेता घोषित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निर्मल सिंह ने कहा कि अपनी व्यवस्थाओं और संसाधनों में सुधार कर अवश्य ही ओलंपिक खेलों का आयोजन कर सकते है। संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष आरुशी सक्सेना ने किया। इससे पूर्व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दामिनी सिंह प्रथम, बरखा सिंह द्वितीय तथा उत्कर्ष बर्धन तृतीय स्थान पर रहे। अंकित शुक्ला औनर अंशिका माहेश्वरी को सांत्वना स्थान दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक पूरनलाल गुप्ता, मनोज शर्मा, मधुलिका मिश्रा, डॉ. सुब्हानुल हसन अंसारी, अशोक कुमार, डॉ. योगेंद्र वर्मा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विनीत मिश्रा, राजीव शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।