फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cyber thug posing as nephew cheated businessman of Rs 20 lakh in Lakhimpur kheri

'मामा जी नमस्ते, कनाडा से बोल रहा हूं': साइबर ठग ने भांजा बनकर किया कॉल, कारोबारी से ठग लिए 20 लाख रुपये

Wed, 17 Jan 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 05:34 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: अगर आपको कोई रिश्तेदार बनकर नए नंबर से कॉल करे तो तुरंत उसकी बात पर विश्वास न करें। जांच पड़ताल कर लें। क्योंकि आजकल साइबर ठग रिश्तेदार बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।  

विज्ञापन
Cyber thug posing as nephew cheated businessman of Rs 20 lakh in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में गांव जैती निवासी कारोबारी भूपेंद्र सिंह से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने भांजा बनकर उनके नंबर पर कॉल किया और कहा कि मामा जी नमस्ते... कनाडा से बोल रहा हूं। आपके खाते में 31.50 लाख रुपये भेज हैं। ठग ने रकम भेजने का फर्जी मैसेज भी उनके मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उनसे अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। कारोबारी ने अपनी बहन और भांजे से बात की तो उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने मोहम्मदी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर में हाईवे पर उनका धर्मकांटा लगा है। सीमेंट की दुकान है। उनका भांजा गुरविंदर सिंह कनाडा के व्राम्टन शहर में रहता है। एक दिसंबर 2023 को उन्हें फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा बताकर एक्सिस बैंक के खाते में 16 लाख रुपये डालने की बात कही। बाद में कहा कि कोई दूसरा खाता नंबर बता दो आपके 31.50 लाख रुपये भेज रहा हूं। खाता नंबर बताने पर ठग ने रुपये जमा करने की फर्जी रसीद भी उनको भेजी। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को घसीटा: गोद में था मासूम.... फिर भी नहीं आया तरस, बिलखने लगे बच्चे; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाज ने कहा कि हमारे दोस्तों को इसमें से 20 लाख रुपये भेज दीजिए। इस पर ठग के झांसे में आकर भूपेंद्र ने उसके बताए खातों में 20 लाख रुपये भेज दिए। यह खाते मुंबई और भोपाल के थे। 10 दिसंबर को भूपेंद्र ने अपनी बहन और भांजे से बात की। उनसे रकम के बारे में पूछा तो भांजे ने इनकार कर दिया। तब उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने 12 दिसंबर को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने करीब एक माह बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

दोस्त-रिश्तेदार बनकर करते हैं ठगी 
साइबर ठग, खाते में रुपये जुड़ने का फर्जी संदेश भेजकर पूर्व में भी कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। 26 अक्टूबर को ठग ने शिवकालोनी निवासी छात्र गगन मोहन मिश्रा को उसका दोस्त बनकर फोन किया। फर्जी संदेश भेजकर छात्र के खाते से तीन हजार रुपये पार कर दिए। ठगों ने मोहम्मदी के बरेठी निवासी त्रिलोक सिंह को नवंबर में उनका रिश्तेदार बनकर फोन किया और पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed