फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   policemen dragged the woman on the road by holding her hand in Lakhimpur kheri

पुलिस ने महिला को घसीटा: गोद में था मासूम.... फिर भी नहीं आया तरस, बिलखने लगे बच्चे; देखें Video

Wed, 17 Jan 2024 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला को खींचते दिख रहे हैं। महिला की गोद में बच्चा है। वह बिलख रहा है। पास में खड़े दो और बच्चे भी रो रहे हैं। वीडियो मोहम्मदी कस्बे के हनुमान द्वार चौराहे के पास का बताया गया है। 

विज्ञापन
policemen dragged the woman on the road by holding her hand in Lakhimpur kheri
महिला को घसीटकर सड़क से हटाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में सड़क पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन कर रही महिला को पुलिसकर्मियों ने घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला को खींचने पर उसके बच्चे बिलख उठे। महिला, दो दिन पहले गांव में हुए विवाद की शिकायत लेकर कोतवाली आई थी।

विज्ञापन


गांव हरिहरपुर निवासी सन्नो ने बताया कि तीन दिन पहले गांव धमौला निवासी देवर तौहीद, मुहीद ने घर में घुस कर मारपीट की थी। पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर ने भी विवाद किया था। उसे घर से निकलने नहीं दिया। मामले में उसकी मां सलमा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। ।
विज्ञापन


UP: दरोगा ने मांगी रिश्वत, महिला सिपाही बोली- न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा देकर कर लूंगी आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई 
शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो सन्नो बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंची। कार्रवाई न होने पर वह बच्चों समेत हनुमान द्वार चौराहे पर बैठ गई। उसकी गोद में एक और दो बच्चे पास में खड़े थे। महिला के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने का पता चला तो कोतवाली पुलिस पहुंची। महिला को घसीटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया गया। किसी ने महिला को घसीटने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

बताते हैं कि वीडियो में एसआई देशराज सिंह महिला का हाथ पकड़कर खींचते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होन के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सन्नो की मां सलमा की तहरीर पर शादाब, शोराब आदि पर केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की हुमा की तहरीर पर तौफीक आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तीन दिन पहले हुआ था विवाद
हल्का दरोगा रामवीर सिंह ने बताया कि महिला का दूसरे पक्ष से तीन दिन पहले गाली गलौज व मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दरोगा देशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क पर जाम न लगे। इसको लेकर महिला को हटाया। महिला किसी के बहकावे में आकर सड़क पर बैठ गई थी। 

कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि महिला का देवरानी-जेठानी का विवाद था। बहकावे में आकर सड़क पर बैठ गई। भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसीलिए उसे सड़क से उठाया जा रहा था। महिला के देवर का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed