{"_id":"ab63e17c349268e1cbc42f222b288a03","slug":"cute-punishment-bhavani-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सजा है दरबार भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सजा है दरबार भवानी
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। शुक्रवार को पूरे दिन देवी मंदिरों को सजाने संवारने का काम जारी रहा। मंदिरों को रंग बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया है। संकटा देवी मंदिर में रोज रात को होने वाले देवी जागरण के लिए भव्य पांडाल सजाए गए हैं। इन पांडालों में आधी रात के बाद कलश और भव्य देवी प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की जाएगी। मंदिरों में नवरात्र के दौरान आने वाली भीड़ को संभालने और दर्शन कराने की तैयारियां भी की गई हैं।
शहर के सबसे पुराने संकटादेवी मंदिर में स्थापना के लिए कई दिन से चल रहा मूर्ति निर्माण का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को इस अस्थाई प्रतिमा का भव्य शृंगार कर उसे स्थापना के लिए तैयार कर लिया गया है। यह प्रतिमा मंदिर प्रांगण में बने भव्य पांडाल में स्थापित की जाएगी। मंदिर में महिला और पुरुषों के दर्शन के लिए अलग-अलग कतार लगाने का इंतजाम किया गया है। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए संकटादेवी पुलिस चौकी के पास से इस रोड पर चौपहिया वाहनों और रिक्शों का आवागमन बंद रहेगा।
संकटादेवी मंदिर के अलावा शीतलादेवी मंदिर और वंकटादेवी मंदिर को नवरात्र के लिए फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया है। संकटादेवी को मां महालक्ष्मी, शीतलादेवी को मां महागौरी और वंकटादेवी को मां सरस्वती का स्वरूप माना जाता है। इसके चलते पूरे नवरात्र तीनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में पूरे नौ दिन अनवरत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
--
नवरात्र के चलते बाजार में बढ़ी रौनक
चैत्र नवरात्र के चलते शुक्रवार को बाजार में खासी रौनक रही। पूजन सामग्री के अलावा फलाहार के लिए फल, सब्जी और मेवा खरीदने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। किराने की दुकानों पर लोगों ने हवन सामग्री, धूप, अगरबत्ती, नारियल, मेवा, कूटू और सिंघाड़ा का आटा खरीदा तो फलाहार के फल, मिठाई और सब्जियों की दुकानों पर भी दिन भर भीड़ भाड़ रही। महिलाओं ने झंडा, तूल का कपड़ा, चुन्नी, और शृंगार सामग्री खरीदी।
--
फल और सब्जियों के दाम बढ़े
नवरात्र पर फलों और फलाहार में काम आने वाली सब्जियों जैसे आलू, टमाटर और लौकी के मूल्यों में तेजी आई है। 80 से 100 रुपया प्रतिकिलो बिकने वाला सेब शुक्रवार को 110 से 130 रुपया प्रतिकिलो के भाव बिका। 50 रुपये किलो का अंगूर 60 रुपये तक चढ़ गया। 20-25 रुपया प्रति दर्जन बिकने वाला केला शुक्रवार को 30 से 40 रुपये दर्जन बिका। संतरे के दामों में भी 10 से 15 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। आलू के मूल्य तो नहीं बढ़े लेकिन टमाटर और लौकी में तेजी आई है। सूखे मेवे के मूल्य में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
---
दिन भर हुई देवी मंदिरों की सफाई-धुलाई
पलियाकलां। चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर शुक्रवार को सारे दिन स्थानीय देवी मंदिरों की साफ-सफाई, पुताई-धुलाई की जाती रही।
शहर के प्रमुख पांडेबाबा स्थान पर बने सुप्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, दुधवा रोड पर स्थित कालरात्रि मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर में बने देवी मंदिर, चीनी मिल मंदिर, मोहल्ला बाजार स्थित ठाकुरद्वारा राम मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, भुइंयन बाबा मंदिर, महेंद्रश्वर मंदिर आदि की शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए धुलाई-सफाई की जाती रही। श्रीकुल परिवार की ओर से नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद उन्होंने शहर के सभी मंदिरों पर नौ दिन तक विशेष सफाई किए जाने के निर्देश दिए। उधर नवरात्रि पर पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री एवं फलाहार की खरीदारी की जाती रही।
गोला गोकर्णनाथ। चैत्र नवरात्र के एक दिन पहले शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां के पूजन अर्चन के लिए जमकर खरीदारी की है।
गोकर्ण तीर्थ के निकट शृंगार गली में पूजन सामग्री की दुकानों पर भक्तों ने मां की पूजा के लिए खरीदारी की।