फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cultured society without culture is possible to imagine

संस्कृत के बिना असंभव है संस्कारित समाज की कल्पना

Sun, 10 Jan 2016 05:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Jan 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Cultured society without culture is possible to imagine
संस्था संस्कृत भारती के तत्वावधान में शहर के मुड़िया महंत मंदिर में आयोजित संस्कृत भाषा बोधन शिविर का रविवार को समापन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने कहा कि संस्कृत विश्व की समस्त भाषाओं की जननी है संस्कृत के बिना संस्कारित समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। संस्कृत के उच्चारण से कई प्रकार के रोगों का निवारण हो सकता है। संस्कृत भाषा बोलने से जो ध्वनि तरंगें निकलती हैं वे वातावरण को पवित्र और विषाणु रहत बनाती हैं।
विज्ञापन

यहां विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मनोरंजन कर अधिकारी दयाशंकर मिश्र ने संस्कृत को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया। संस्कृत भारती के प्रांत सहमंत्री डॉ.ओंकार नारायण दुबे ने दीक्षांत भाषण में कहाकि संस्कृत के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना अपने हृदय को संतोष देना मात्र है। संस्कृत के अभाव में संस्कृति की रक्षा असंभव है। अत: सबको संस्कृत अवश्य बोलनी होगी। अन्यथा सामाजिक समस्याएं बढ़ती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वर्ग शिक्षिका मीनाकुमारी ने बताया कि इस वर्ग में गीत नाटक, खेल आदि के माध्यम से युवाओं को संस्कृत बोलना सिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधा वर्मा एवं स्वागत भाषण आकांक्षा श्रीवास्तव ने पढ़ा। कार्यक्रम में डॉ.सत्येंद्र दुबे, हरिप्रकाश त्रिपाठी, राजकिशोर दीक्षित, मनोज मिश्रा, पंकज कृष्ण शास्त्री, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शरद श्रीवास्तव, और अशोक तोलानी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed