{"_id":"6480d342b324a35ef80a1234","slug":"culture-marriage-of-well-and-garden-with-gajebaje-lakhimpur-news-c-4-1-175925-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति: गाजेबाजे के साथ हुआ कुआं और बाग का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति: गाजेबाजे के साथ हुआ कुआं और बाग का विवाह
विज्ञापन
ओयल। खागी ओयल गांव में आम के बाग और कुएं का विवाह बड़ी ही धूमधाम से कराया गया।
खागी ओयल गांव निवासी समाजसेवी शरद गुप्त के आम के बाग का विवाह गांव के बीचोबीच उनके बाबा द्वारा करीब 45 वर्ष पूर्व बनवाए गए कुएं से गाजेबाजे के साथ कराया गया। आचार्य अनिल त्रिवेदी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जब भी किसी का विवाह संस्कार होता था तो सभी को कुएं की पूजा करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। आज कुएं का विवाह होने से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश राज और अशोक वर्मा मौजूद रहे।
विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सतीश गुप्त, सुधीर, श्यामजी, गोपालजी, श्रीकृष्ण, शिवम सहित अन्य ग्रामीणों ने विवाह कार्यक्रम में आए ग्रामीणों-अतिथियों को भोजन करा भंडारे को सफल बनाया।