फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

निबंध में जरीन, क्विज में वाटिका और भाषण में सोनमप्रीत अव्वल

Wed, 25 Nov 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
सड़क सुरक्षा सप्ताह में हुई प्रतियोगिता में सम्मानित छात्राएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में सम्मानित किया गया। डीएम, एसपी ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। कार्यशाला में फर्स्ट रिस्पांडर यानि दुर्घटना होने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में यातायात नियमों के संस्कार शामिल कर एक सभ्य समाज की स्थापना होगी। सावधानियां अपनाकर दुर्घटनाओ से बचा जा सकता है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों का जीवन भी बचाया जा सकता है। डीएम ने छात्रों को कार्यक्रम में दी गई जानकारियों को जीवन में अपनाकर दूसरों को भी जागरूक करने की प्रेरणा दी। एसपी विजय ढुल ने छात्रों को यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सतर्कता और सावधानी बरतें, वाहन की गति हमेशा धीमी रखें। उन्होंने दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाकर जिम्मेदार नागरिक बनने की नसीहत दी। अधिशासी अभियंता एनके यादव, एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा, डीआईओएस हयात अली अंसारी, एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह, प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, एआरएम लखीमपुर एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......
इन स्कूल के छात्र छात्राएं हुए सम्मानित
भाषण, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, चिल्ड्रन एकेडमी, जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ, गुरुनानक विधिक सभा इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें विजेता रहे 29 छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
गुरुनानक विद्यक सभा की छात्राएं बनीं विजेता
कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी तिवारी ने बताया कि निबंध में जरीन अंसारी प्रथम, हर्षिता वर्मा द्वितीय, वैशाली यादव तृतीय रहीं। क्विज में वाटिका वर्मा प्रथम, अंजनी वर्मा द्वितीय, आरती वर्मा तृतीय रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सोनमप्रीत कौर प्रथम, मीनाक्षी बाजपेई द्वितीय एवं अर्पिता बाजपेई तृतीय रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed