फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

घरों में विराजे गणपति बप्पा

Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
cultural
घर पर श्री गणेश पूजन करते अरुण अग्रवाल व अन्य - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल के चलते इस बार श्रीगणेश चतुर्थी भी सादगी के साथ मनाई जाएगी। श्रीगणेश पूजा महोत्सव श्यामभक्त प्रहलाद राय चैरिटेबल ट्रस्ट के लोगों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर शनिवार को शहर की मेला रोड स्थित गृहस्थी बिल्डिंग में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। आयोजक अरुण अग्रवाल ने बताया कि हर साल तो धूमधाम से त्योहार मनाते थे, लेकिन इस बार कोरोना को लेकर सामूहिक आयोजन नहीं होगा। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सिर्फ परंपरा निभाई जाएगी।
विज्ञापन

घरों में विराजे गणपति बप्पा
गोला गोकर्णनाथ नगर और क्षेत्र में श्री गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ घरों में ही विधि-विधान के साथ मनाया गया। कोविड-19 महामारी के चलते शासन प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सभी धार्मिक, सामाजिक आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं। इसलिए भक्तों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को अपने घरों में ही विराजमान किया और परिवार सहित भगवान सिद्ध विनायक विघ्नविनाशक श्री गणेश की पूजा की।
विज्ञापन

21 अगस्त भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया की रात्रि 11:02 से शुभ मुहूर्त के अनुसार भक्तों ने अपने घरों में भगवान गणपति बप्पा की मूर्ति रखकर पूजन शुरू किया। श्रद्धालुओं ने परिवार के सदस्यों के साथ शुभ मुहूर्त के अनुसार विधि विधान से विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश का पूजन किया। नगर और क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का पूजन विधि विधान से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed