{"_id":"5e8f2def8ebc3e768a1b42b6","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly4021692114","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में इबादत कर मनाई गई शब-ए-बरात की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में इबादत कर मनाई गई शब-ए-बरात की रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शब-ए-बरात बृहस्पतिवार की रात कुरान पाक की तिलावत व नमाज पढ़कर इबादत के साथ मनाई गई। कोरोना को लेकर लॉकडाउन का पालन करते हुए लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। सच्चे दिल से अपने गुनाहों से तौबा कर सही रास्ते पर चलने की अल्लाह से फरियाद की। देश व कौम की सलामती की दुआएं भी मांगीं।
पलिया। शब-ए-बरात मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ मनाई। लोगों ने घरों में सफाई कर दीया जलाकर नमाज अदा की। कब्रिस्तान व मस्जिदों की सजावट नहीं की। घरों में रहकर ही नमाज अदा की और इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी। घरों में रहकर ही मोमबत्तियां व दीया जलाकर इबादत की। इस्लामी मान्यता के मुताबिक शब-ए-बरात की रात इबादत व तिलावत का दौर चलता है। धर्मावलंबी अपने परिजन, जो दुनिया से रुखसत हो चुके हैं, उनके मोक्ष के लिए दुआएं मांगते हैं। संवाद