फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

गोला में निकली भव्य कीर्तन यात्रा

Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
cultural
गोला में निकली भव्य कीर्तन यात्रा
विज्ञापन

गतका पार्टी के हैरत अंगेज करतब देख लोग रह गए दंग
गोला गोकर्णनाथ। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर नगर में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब देख लोग दंग रह गए। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा से दोपहर में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुनों पर संगत कीर्तन करती हुई चल रही थी, जिसके पीछे सिख समाज के लोग मार्ग को झाड़ू से बुहारते, फूल बिखरते चल रहे थे, उसके पीछे पंच प्यारे हाथों में तलवारे लिए चल रहे थे। उसके पीछे वाहन में गुरुग्रंथ साहब का दीवान सजा था। जहां एक ओर शबद कीर्तन से नगर निहाल हो रहा था वहीं निशाने खालसा महंगापुर के बाबा बलराज सिंह के नेतृत्व में गतका पार्टी हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रही थी। शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। लोगों ने दीवान के समक्ष अरदास की। पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, बाईपास रोड पर सपा नेता वारिस अली, नरेश यादव, शोएब अंसारी, बफाउल्ला खां आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुदीप सिंह, गुरुमुख सिंह, प्रीतम सिंह, सुखविंदर सिंह, अरजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, सतपाल सिंह, हरदीप सिंह, गुरुसरन कौर, सुरजीत कौर, जगजीत कौर, कुलवंत कौर, सतनाम कौर, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed