फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

खट्टी मीठी यादों की विदाई, नए साल के जश्न की तैयारी

Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
cultural
किसी ने घूमने तो किसी ने डांस का प्लॉन बनाया
विज्ञापन

31 दिसंबर के जश्न को खास बनाने को होटल, रेस्टोरेंट में तैयारियां पूरी
लखीमपुर खीरी। साल 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत की तैयारी में हर कोई जुट गया है। बच्चे, युवा, बुजुर्ग हर कोई नए साल के जश्न को यादगार बनाना चाहता है। लोगों के उत्साह को देखते हुए शहर के होटलों में न्यू ईयर जश्न की विशेष तैयारी की गई हैं। 31 दिसंबर मंगलवार की रात 12 बजते ही नए साल का आगाज होगा। हर कोई खट्टी-मीठी यादों के साथ नए वर्ष की शुरुआत को कुछ खास बनाने की जुगत में लगा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी न्यू ईयर के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। कुछ युवाओं ने शहर से बाहर घूमने का प्लान बनाया है तो कोई शहर में ही धमाल बनाने की तैयारी में है। होटल व रेस्टोरेंट में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोगों की मांग के मुताबिक व्यंजन परोसने की योजना है।

डीजे की धुन पर नए साल का स्वागत
युवा डीजे की धुन पर थिरकते हुए पुराना साल विदा करेंगे और नए साल का स्वागत कर धमाल करेंगे। कपल्स ने शहर के विभिन्न होटलों और क्लबों में मंगलवार की शाम से ही डीजे की धुन में थिरकने का मन बनाया है। खासतौर पर युवा वर्ग साल की आखिरी रात को यादगार बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन ग्रीटिंग्स का बढ़ा क्रेज
ई ग्रीटिंग्स का क्रेज युवा वर्ग में काफी बढ़ा है। कार्ड वाले ग्रीटिंग्स को युवा अब पुराने जमाने की बात मानने लगे हैं। लोग अपने रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और दोस्तों को सोशल साइटों से माध्यम से ई ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं देना बेहतर मान रहे हैं। ग्रीटिंग्स व गिफ्ट आइटम विक्रेता उमेश मिश्रा ने बताया कि ग्रीटिंग्स की बिक्री काफी कम है। सोशल मीडिया और स्मार्टफोन पर ही आकर्षक ग्रीटिंग्स भेजने का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियां अंतिम चरण में
नए साल के स्वागत के लिए कई प्रकार के लजीज व्यंजन बनाए जाने की तैयारी चल रही है। लोग परिवार सहित व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।
-आशू गुप्ता, होटल मालिक

तैयार कर रहे खास व्यंजन
नए साल के जश्न में सराबोर होने को बड़ी संख्या में परिवार के लोग रेस्टोरेंट में आते हैं। इस बार विशेष प्रकार का पिज्जा, डोसा तैयार कराया जा रहा है।
-वीके नागर, रेस्टोरेंट मालिक

नए साल में मचाया हुड़दंग तो जाना पड़ेगा जेल
ट्रिपल राइडिंग व शराब पर रहेगी पुलिस की नजर
लखीमपुर खीरी। शराब पीकर हुड़दंग किया या फिर ट्रिपल राइडिंग की तो नए साल का जश्न आपको महंगा पड़ सकता है। पुलिस आपको हवालात की हवा खिलाने के लिए तैयार है। पिछले साल की तरह पुलिस ने इस बार जश्न के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है। बाकायदा इसके लिए प्लान भी तैयार किया है। शहर के मॉल, होटलों, पार्कों, चौराहों और शराब की दुकानों के पास पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस सड़कों पर शराब पीने वालों और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी पूनम ने बताया कि नए साल पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा। साथ ही खुफिया विभाग को भी सचेत कर दिया गया है।

इंदिरा मनोरंजन पार्क पर रहेगी खास नजर
प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शहर से सटे इंदिरा मनोरंजन पार्क पर पुलिस की खास निगाह रहेगी। यहां पर सादी वर्दी में महिला व पुरुष सिपाही व सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। यह पार्क शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर टेडुई के पास है। पार्क काफी समय से बंद है फिर भी यहां नए साल का जश्न बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
नववर्ष के जश्न में शराब परोसने के लिए लेना होगा ऑकेजनल लाइसेंस
लखीमपुर खीरी। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया है कि नववर्ष के उत्सव एवं पार्टी के आयोजन स्थल पर शराब का उपभोग करने पर ऑकेजनल बार लाइसेंस एफएल 11 प्राप्त करना अनिवार्य है। लाइसेंस प्राप्त किए बिना मदिरा पान की सुविधा उपलब्ध कराना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए नियमों में कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।

दिनकर ने कहा-अवैध अड्डों से बिकने वाली अवैध शराब का सेवन न करें, क्योकि अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब जहरीली हो सकती है। मिथाइल अल्कोहल के अल्प मात्रा के सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती हैै। आबकारी दुकानों से पाउचों में शराब की बिक्री नहीं की जाती है। केवल वैध लाइसेंस प्राप्त दुकानों से सील बंद बोतलों में ही शराब खरीदें। यदि किसी को किसी लाइसेंसी शराब दुकान या अवैध अड्डों से अवैध शराब की बिक्री की सूचना प्राप्त होती है या किसी लाइसेंसी शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेची जाती है। तो मोबाइल नंबर 9454465633, 9454466297, 9454466299, 9721407655 पर तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed