फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

रेल कर्मचारियों ने निरोगी रहने को सीखा योग

Thu, 12 Dec 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डीके द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर आयुष योग वेलनेस सेंटर की ओर से योग शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा एवं अमित कुमार ने रेलकर्मियों को योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी दिनचर्या में मनुष्य अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं दे पाता। सुबह के समय रोजाना दस मिनट का समय निकालकर योग का अभ्यास किया जाए तो शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, भुजंगासन के साथ सूर्य नमस्कार, सूर्य भेदन, भ्रामरी, उदगीत, प्राणायाम, कपालभाति एवं ध्यान का अभ्यास कराया। शिविर में खीरी सांसद प्रतिनिध अरविंद सिंह, स्टेशन अधीक्षक ब्रजलाल, एसपी गुप्ता, स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र सिंह, रेलवे सुरक्षा बल के अरविंद राय, जीआरपी सिपाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed