फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cultivation of marigold

बांकेगंज के फूलों से महक रहे कई जिले

Mon, 20 Apr 2015 11:05 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Mon, 20 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cultivation of marigold
कस्बे की एक महिला किसान ने फूलों की खेती शुरू कर क्षेत्र के किसानों को खेती में मुनाफे की राह दिखाई है। यूं तो कस्बे के पढ़े-लिखे प्रगतिशील किसान खेती में आधुनिक और नए-नए प्रयोग लंबे अरसे से करते आ रहे हैं लेकिन इस महिला किसान ने जो कर दिखाया वह यहां के किसानों ने सोचा भी नहीं था। उनकी मेहनत का यह नतीजा हुआ कि आज प्रदेश के कई जिले बांकेगंज के फूलों से महक रहे हैं।
विज्ञापन

बांकेगज कस्बे के मोहल्ला झालापुरवा के प्रगतिशील किसान यदुनंदन सिंह पुजारी के पास दो हेक्टेयर जमीन है। उसकी शादी पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के दुर्गापुर शहर की गायत्री से हुई। गायत्री ने यहां आकर देखा कि कभी मौसम की मार से तो कभी कीटों के प्रकोप से फसल चौपट हो रही है। लागत और मेहनत के अनुपात में परंपरागत खेती से उतना लाभ नहीं मिल पाता, जितना मिलना चाहिए। इस पर उसने कुछ नया करने की ठानी। जैसे-तैसे कर उसने एक एकड़ जमीन अपने नाम खरीदी, और इस जमीन पर दो साल पहलेे उसने गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। पहले लोगाें ने उसका मजाक बनाया, लेकिन पहले ही साल में उसे गेंदे की फूलों की खेती से अच्छा मुनाफा हुआ। अब उसने फूलों की बिक्री के लिए प्रदेश के कई जिलों में मंडी तलाश की है और वहां फूल बेचने के भेजने शुरू कर दिए हैं। आज उसके खेतों के फूल सीतापुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, गढ़मुक्तेश्वर और दिल्ली तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

--
कोलकाता से लाकर लगाई पौध
बांकेगंज की महिला किसान गायत्री ने दो साल पहले कोलकाता से पौध लाकर यहां गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। फूलों को यहां की मिट्टी और जलवायु रास आई और अंतत: मुनाफे का सौदा साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक साल में तीन बार लगाई जाती है पौध
साल में चार महीने के अंतराल जनवरी-फरवरी, जून-जुलाई और सितंबर-अक्तूबर के महीनों में गेंदे की पौध खेतों में लगाई जाती है। 90 दिन के बाद फसल तैयार होकर फूल तोड़ने लायक हो जाते हैं।   

--
कम लागत, अधिक मुनाफा
एक एकड़ गेंदे के फूलों की खेती में करीब 10 हजार रुपये की लागत आती है। एक बार पौध लगाने के 90 दिन बाद चार से पांच दिन के अंतराल में फूल तोड़े जाते हैं।  फसल उत्पादन 30 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ होता है। बाजार में फूलों की बिक्री तीन से चार हजार रुपये प्रति क्विंटल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed