फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CUG numbers will be directly exposed to the public cleansing hero

सीयूजी नंबर से सीधे जनता के संपर्क में रहेंगे सफाई नायक

Sat, 16 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 16 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने सीयूजी देने के लिए तेज की प्रक्रिया 
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों के सफाई नायकों को सीयूजी मोबाइल नंबर अलाट करने जा रही है। जिससे वह सीधे जनता के संपर्क में रहेंगे और लोग उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। 

अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सभी वार्डों में कुल 27 सफाई नायक तैनात हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर नजर रखते हैं। मोहल्लों में नियमित रूप से सफाई की जा रही है या नहीं, इसकी जिम्मेदारी सफाई नायकों की होती है। लेकिन समस्या आने पर लोग पालिका सदस्य, इंस्पेक्टर और ईओ को फोन कर अपनी समस्या बताते हैं लेकिन अब सफाई नायकों को सीयूजी नंबर जारी कर उन्हें जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। ईओ ने बताया कि सीयूजी नंबर जारी करते समय यह हिदायत भी दी जाएगी कि सफाई नायक अपना मोबाइल हर वक्त खुला रखें और लोगों का फोन आने पर उन्हें रिस्पांस भी दें। सफाई नायकों का सीयूजी नंबर आम लोगों के बीच पर्चें पर छपवा कर तथा पालिका सदस्य के जरिए प्रचारित कराया जाएगा। अगर किसी सफाई नायक का सीयूजी मोबाइल नंबर लोगों के बार-बार फोन करने पर भी नहीं उठता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। ईओ ने बताया कि सीयूजी नंबर जल्द जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed