फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowds of devotees gathered for the consecration of the twelve Jyotirlingas

Lakhimpur Kheri News: द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 15 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for the consecration of the twelve Jyotirlingas
महाशिवरात्रि के मौके पर भुईफोरवानाथ मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा लेकर अभिषेक के लिए पहुंचे। भुईफोरवानाथ शिव मंदिर, लिलौटीनाथ मंदिर, मेंढक मंदिर और फॉरेस्ट कॉलोनी शिव मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर, ऋषि आश्रम और मुड़िया महंत मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक हुए। मेला मैदान स्थित भुईफोरवानाथ मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया था तथा सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ स्थित चंद्रकला आश्रम/संस्कृत विद्यापीठ में ‘शिवधाम’ के द्वादश ज्योतिर्लिंगों का भव्य रुद्राभिषेक हुआ। महंत प्रमोद महाराज के मार्गदर्शन में करीब 700-800 श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी में पलिया बस स्टॉप के निकट स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ठंडाई वितरित की गई। युवाओं ने ‘बम भोले’ के उद्घोष के साथ बाइक रैली निकाली। राजामंडी और गाड़ीघाट में लगे मेलों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बच्चे पहुंचे।

महाशिवरात्रि के मौके पर भुईफोरवानाथ मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

महाशिवरात्रि के मौके पर भुईफोरवानाथ मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed