फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crops were destroyed in the floods, grains rotted in homes

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में फसलें गलीं, घरों में अनाज सड़ा

Thu, 17 Sep 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Crops were destroyed in the floods, grains rotted in homes
चकदहा गांव में कटान करती घाघरा नदी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
धौरहरा। शारदा और घाघरा नदी में उफान से तहसील के 35 गांवों में पानी भर गया है। इससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से करीब एक हजार हेक्टेयर में खड़ी धान, गन्ना, मक्का, उड़द, मूंगफली और केले की फसलें गलने लगी हैं। कई घरों में रखा अनाज भी पानी की चपेट में आकर सड़ गया है।
विज्ञापन

हटवा, भुरजनिया, कैरातीपुरवा, चपकहा, सधुआपुर और मिलिक गौड़ी समेत कई गांवों में पानी भरा है। चकदहा निवासी गया प्रसाद, रामप्रसाद और विश्राम तथा सधुआपुर निवासी राजेंद्र सिंह, मूलचंद और रामसिंह आदि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित होने के बावजूद उन्हें अब तक सरकारी राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक, कटौली बाढ़ राहत केंद्र पर कुछ पीड़ितों को 10 दिन पहले राहत किट दी गई थी। इसके बाद अन्य प्रभावित परिवारों की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन

फसलें बर्बाद होने से हजारों परिवारों के सामने भोजन और पशुओं के चारे का संकट है। ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने और फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
बाढ़ प्रभावित 2600 परिवारों को राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। राहत सामग्री उपलब्ध होने पर शेष प्रभावित परिवारों को भी राहत किट दी जाएगी। फसलों के नुकसान का राजस्व टीम सर्वे कर रही है। सभी को मुआवजा मिलेगा।
-राशी कृष्णा, एसडीएम धौरहरा

---------धौरहरा-ईसानगर ब्लॉक में बाढ़ से सर्वाधिक नुकसान हुआ है। करीब एक हजार हेक्टेयर में लगी फसलें बरबाद हुई हैं, लेकिन प्रशासन चंद लोगों को विधायक के हाथों राहत किट बंटवाकर फोटो सेशन तक सीमित रहा। बाढ़ पीड़ित परेशान हैं।

-शमशेर बहादुर उर्फ शेरू भैया, पूर्व विधायक धौरहरा
------------
बाढ़ पीड़ितों तक मैं स्वयं जाकर उनका हालचाल ले रहा हूं। बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मैंने एसडीएम से सभी किसानों की जमीनों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने को कहा है। राहत किट भी दिलाएंगे।
-विनोदशंकर अवस्थी, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed