फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crop from rain with strong winds

तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलें तबाह

Sat, 04 Apr 2015 06:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 04 Apr 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
Crop from rain with strong winds
मौसम के बदले तेवर से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गई हैं। अलसुबह करीब तीन बजे तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर के बाद वर्षा तो थम गई लेकिन तेज हवाएं चलना जारी रहीं। सुबह नौ बजे से एक बार फिर बारिश शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक हुई। मितौली थाना क्षेत्र के रतहरा गांव में बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से गन्ने की पेड़ी और कुछ दिन पहले बोए गए गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। खेतों में गिरे गेहूं की फसल की कटाई करने में भी किसानों को दिक्कत होगी। बारिश से आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल कॉलेज भीगते हुए जाना पड़ा। हवाओं के साथ बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

मितौली। बेमौसम बरसात से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पिछली बरसात में ही फसल की उपज आधे से कम हो चुकी थी अब जो फसल बची थी किसान उसे घर ले जाने की तैयारी में था कि आंधी और बरसात ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। गेहूं, लाही और मसूर की फसल तैयार थी किसान फसल घर ले जाने की जुगत में था कि बारिश ने उसे भी बर्बाद करके रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया/मझगईं। क्षेत्र में इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी थी। बरसात ने किसानों के सपने तोड़कर रख दिए। कटने की कगार पर खड़ा गेहूं गिर गया और सैकड़ों बीघा फसल तेज हवा में गिरकर बर्बाद हो गई। किसान जीवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, सरजीत सिंह, धर्मपाल चौधरी, धर्मेंद्र्र सिंह ने बताया कि कहर के रूप में रोजाना बरस रहे पानी ने कहीं का नहीं छोड़ा है। दोहरी मार से इलाके का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।
खीरी टाउन। खीरी कस्बे में शनिवार को सुबह से रुक-रुक के बारिश होती रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के कारण स्कूलों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।

बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत
भीखमपुर। मितौली थाना क्षेत्र के रतहरा गांव में गन्ना काटने गए दो ग्रामीणों की बिजली गिरने से मौत हो गई। रतहरा गांव निवासी 55 वर्षीय रामदयाल और 35 वर्षीय राम किशोर गांव के ही रघुपति के खेत में गन्ना काटने गए थे। सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू होने पर वे पास के  खेत में लगे बरगद के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत की सूचना मिलने पर एसडीएम शादाब असलम और विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला मौके पर पहुंचे और उनके परिवारीजनों को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। उधर एडीएम हरिकेश चौरसिया ने दोनों परिवारों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये, दैवीय आपदा राहत से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार की मदद देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed