{"_id":"6a5fba67d4f3d8aea5083669","slug":"crocodiles-move-towards-the-village-with-the-swollen-sharda-river-fear-in-daulatpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180410-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उफनाई शारदा संग गांव की ओर बढ़े मगरमच्छ... दौलतापुर में डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उफनाई शारदा संग गांव की ओर बढ़े मगरमच्छ... दौलतापुर में डर
Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
रास्ते में विचरण करता मगरमच्छ। संवाद
बिजुआ। बरसात के पानी और शारदा नदी में उफान से मगरमच्छ गांव के अंदर और आसपास देखे जा रहे हैं जो पालतू व बेसहारा कुत्तों को शिकार बना रहे हैं। ग्राम पंचायत दौलतापुर में ज्यादा आतंक है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
सोमवार शाम गांव के पास एक मगरमच्छ ट्रैक्टर के सामने से गुजरा। कुछ देर बाद सड़क पर एक और मगरमच्छ आराम करता दिखा। ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि शकील अहमद ने इसकी जानकारी तुरंत भीरा वन क्षेत्राधिकारी रमाकांत सक्सेना को दी।
वन क्षेत्राधिकारी रमाकांत सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में पानी अधिक होने से मगरमच्छ आबादी वाले इलाकों की ओर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऊंचे स्थान पर मगरमच्छ मिलता है तो उसे पकड़कर शारदा नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
n बिजुआ क्षेत्र के दो गांवों में सर्पदंश से दो लोग अचेत ः बिजुआ। क्षेत्र में मंगलवार को सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में दो किसान अचेत हो गए। दोनों को बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। बेलवा मलूकापुर के मजरा बेलवा निवासी किसान कमलेश (55) मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे धान के खेत की निराई कर रहे थे। पालतू जानवरों के लिए घास काटते समय एक काले सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। राव टांडा निवासी रामपाल (42) मंगलवार को घर में साफ-सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बिजुआ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। सीएचसी प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। संवाद