फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile drags away woman who returning from the market in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: बाजार से लौट रही महिला को दबोच ले गया मगरमच्छ, खेत में पड़ा मिला थैला और मांस का टुकड़ा

Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में एक महिला लापता हो गई। उसका थैला, कपड़े और मांस का टुकड़ा बुढ़िया नाले के पास खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में मगरमच्छ हैं। महिला को मगरमच्छ ही दबोच ले गया है। परिजनों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी है। 

विज्ञापन
Crocodile drags away woman who returning from the market in Lakhimpur kheri
नाले के किनारे खड़े परिजन, महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के कफारा गांव में शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे नाले में खींच ले गया। महिला देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह बुढ़िया नाले के पास खेत में उसके कपड़े, सब्जी से भरा झोला और मांस का टुकड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ के महिला को नाले में खींच ले जाने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू करा दी। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के टपरी कफारा निवासी गंगा देवी (55) पत्नी गुड्डू कोरी शनिवार शाम करीब छह बजे कफारा की साप्ताहिक बाजार से सब्जी आदि खरीदकर घर लौट रही थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, वह खेतों में भरे पानी से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें दबोचकर बुढ़िया नाले की ओर खींच ले गया।
विज्ञापन


देर रात तक गंगा देवी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह नाले के पास खेत में उनके कपड़े, सब्जी से भरा झोला और मांस का टुकड़ा मिला। सामान मिलने के बाद ग्रामीणों ने महिला को मगरमच्छ द्वारा खींचे जाने की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़िया नाले में हैं कई मगरमच्छ 
सूचना पर सीओ शमशेर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मिले कपड़े और मांस के टुकड़े को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। महिला की तलाश भी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बुढ़िया नाले में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। मगरमच्छ अक्सर नाले से निकलकर कुत्ते, बंदर और बकरियों को अपना शिकार बनाते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।

ग्रामीणों पर पहले भी हो चुके हैं हमला 
ग्रामीण विवेक सिंह, पप्पू सिंह और हेमराज आदि के मुताबिक बुढ़िया नाले में मगरमच्छों की संख्या काफी है। करीब दो वर्षों से नाले से निकलकर मगरमच्छ मवेशियों और अन्य जानवरों पर हमला करते रहे हैं। पिछले वर्ष कफारा निवासी महावीर गौतम (60) और संजू (12) पुत्र हेमराज गौतम पर भी मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। दोनों को सीएचसी रमियाबेहड़ के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक करीब तीन माह इलाज के बाद दोनों स्वस्थ हुए। उनका आरोप है कि वन विभाग की ओर से अब तक कोई सहायता नहीं मिली है।

पांचवें दिन भी नहीं मिला दिनेश का सुराग
माथुरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार को बुधवार को घाघरा नदी में नाव से मछली पकड़ने के दौरान मगरमच्छ के नदी में खींच ले जाने की घटना के पांच दिन बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। फ्लड पीएसी की टीम मोटरबोट से लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही है। रविवार को भी खोजबीन जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed