{"_id":"66d5a29023f14ed6f50229d7","slug":"crocodile-dragged-12-year-old-girl-sitting-in-hut-into-the-water-in-lakhimpur-kheri-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: झोपड़ी में बैठी 12 साल की लड़की को खींच ले गया मगरमच्छ, 12 घंटे बाद मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: झोपड़ी में बैठी 12 साल की लड़की को खींच ले गया मगरमच्छ, 12 घंटे बाद मिला अधखाया शव
Mon, 02 Sep 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:31 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में मगरमच्छ के हमले का मामला सामने आया है। पचासा मजरा ओझा पुरवा गांव में सोतिया नाले से निकला मगरमच्छ 12 साल की लड़की को पानी में खींच ले गया। 12 घंटे के बाद उसका अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के पचासा मजरा ओझापुरवा गांव में झोपड़ी में बैठी 12 साल की लड़की को सोतिया नाले से निकला मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज में नाले से बरामद हुआ। अधखाया शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम गया। वन विभाग ने पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
वन रेंज धौरहरा थाना ईसानगर क्षेत्र के पचासा मजरा ओझापुरवा गांव निवासी शेखर की 12 वर्षीय पुत्री रूपा देवी रविवार शाम घर के बाहर झोपड़ी में बैठी थी। तभी घाघरा नदी के सोतिया नाले से निकले मगरमच्छ ने रूपा पर हमला कर दिया और उसे नाले में खींच ले गया। यह देख घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नाले में लड़की की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह उसका अधखाया शव बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज क्षेत्र में नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की का शव बरामद हो गया है। फौरी तौर पर परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। जल्द ही पांच लाख रुपये सहायता राशि भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन