{"_id":"64a6db6ea8c13e819dbbb27f285031d3","slug":"crocodile-attacks-wounded-in-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले में अधेड़ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ के हमले में अधेड़ घायल
महेवागंज
Updated Sat, 30 May 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़नापुर निवासी 48 वर्षीय गया प्रसाद शनिवार सुबह पास के मंझरा स्थित जंगल में घास काटने गया था। घास काटते समय वह पास में ही बह रही कंडवा नदी के करीब पहुंच गया। इस बीच झाड़ियाें में छिपे मगरमच्छ ने ग्रामीण को दबोच लिया, और घसीटते हुए नदी में ले जाने लगा। मौत के मुंह में अपने को फंसा देख उसने शोर मचाना शुरू किया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीण को किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। हमले में गंभीर घायल हो चुके अधेड़ को परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, बाद में उसकी लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन