फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Zilla Panchayat members Candidates clash

जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों में मारपीट

Fri, 02 Oct 2015 07:52 PM IST
ममरी
ममरी Updated Fri, 02 Oct 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members Candidates clash
ब्लाक मोहम्मदी के वार्ड प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के सपा समर्थित दो उम्मीदवारों की सुंदरपुर गांव की बाजार में मारपीट हो गई। दोनों प्रत्याशी अपने वाहनों के काफिले और समर्थकों साथ वहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव निवासी रामनगर जो इस बार फिर सपा समर्थित प्रत्याशी हैं अपने समर्थकों संग सुंदरपुर की बाजार में चुनाव प्रचार कर रहे थे। राजेश के अनुसार इसी बीच उनके प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी सुरेशपाल यादव निवासी रामपुर मक्का आठ-दस गाड़ियां जिन पर लाउडस्पीकर लगे थे लेकर अपने समर्थकों संग बाजार में पहुंचे और प्रचार करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों पक्षों के मध्य आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विवाद होने लगा, आरोप है कि बात बढ़ने पर सुरेश पाल के समर्थकों सत्येंद्र यादव निवासी परबस्त नगर, महेश यादव निवासी शंकरपुर आदि ने राजेश के समर्थकों विवेक यादव और कुलविंदर यादव को बाजार में पीटना शुरू कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। प्रधानपति रामकुमार वर्मा और राजेश यादव की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेहरिया चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। राजेश यादव ने घटना की सूचना डीएम और एसपी को फोन से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश का आरोप है कि चौकी इंचार्ज लाउडस्पीकर उतरवाए बगैर वापस चले गए जो आचार संहिता का उल्लंघन है। उधर सुरेश पाल ने विपक्षियों पर दादागीरी दिखाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed