{"_id":"5936aed14f1c1b69259c7a9d","slug":"youth-killed-by-train-crossing-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां खीरी।
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
तिकुनियां-खैरटिया के बीच हुई दुर्घटना
रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक आई ट्रेन से कटकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैलानी से बहराइच जा रही 52252 पैसेंजर ट्रेन तिकुनियां से 10.23 मिनट पर रवाना हुई। तिकुनियां और खैरटिया के मध्य पिलर संख्या 182-9 के पास ग्राम पंचायत जसनगर के मजरा फौहारी बाबा के सामने एक युवक ट्रैक पार कर रहा था। अचानक आई ट्रेन से उसकी कटकर मौत हो गई। इंजन युवक को कई मीटर तक खींच ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई रईस अहमद ने बताया कि मृतक की जेब से 770 रुपये बरामद हुए हैं। मृतक का रंग गोरा है और वह बदन पर काली पैंट आसमानी कलर की शर्ट पहने है। मृतक की शिनाख्त ग्रामीणों द्वारा कराई गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।