फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth body found hanging between wires

कंटीले तारों में फंसा मिला युवक का शव       

Fri, 18 May 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth body found hanging between wires
त्रिलोक जी मंदिर के सामने सीवर प्लांट की बाउंड्री के तारों में बृहस्पतिवार की सुबह थाना फरधान के गांव बमनिहार निवासी ट्रक चालक 38 वर्षीय पंकज कुमार का शव मिला। उसके पैर नाले में डूबे थे। शव बैठी हुई मुद्रा में पाया गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी जब कि करंट से मौत होने की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने एक संविदा बिजली कर्मी को तमाचा जड़ दिया। इससे नाराज बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सीवर कुआं की बाउंड्री के कटीले तारों में शर्ट के सहारे फंसे शव को देखकर मोहल्ले के लोग सक्ते में आ गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पता न लगने पर शव को उठाकर लखीमपुर रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रखवा दिया। इसी बीच शव की शिनाख्त 38 वर्षीय ट्रक चालक पंकज के रूप में हो गई। उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के चाचा अनूप कुमार ने बताया कि पंकज कुमार के पिता राजकुमार और मां की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। घर वालों ने हत्या होने की आशंका तो जताई है पर उनका कहना है कि पंकज का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसका शव अकड़ा हुआ और उसकी पीठ पर चोट के निशान हैं। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कोतवाल के साथ दरोगा नरेश कुमार मौका मुआयना कर रहे थे। इसी बीच किसी ने विद्युत विभाग को करंट से युवक की मौत होने की सूचना दे दी। एसएसओ विनय कुमार के आदेश पर विद्युत विभाग का संविदा कर्मी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गया। करंट से मौत होने की बात को लेकर दरोगा और संविदा कर्मी में बहस हो गई। इससे गुस्साए दरोगा ने संविदा कर्मचारी को तमाचा जड़ दिया। कर्मचारी की पिटाई की खबर मिलते ही विद्युतकर्मी भड़क गए। कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति ठप करा दी और दरोगा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जेई अजीत कुमार ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर करीब पौन घंटे बाद विद्युत आपूर्ति चालू हुई। नाराज कर्मचारियों ने दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों को ज्ञापन भी भेजा है। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


 
चावल उतार कर खाना खाने गया था पंकज             
पंकज का ट्रक मंडी समिति परिसर में खड़ा मिला, जिसका चालक केबिन लॉक था। मंडी समिति में पीडीएस गोदाम इंचार्ज हृदय नारायण पांडे ने बताया कि पंकज ट्रक यूपी 27टी 0991 से अंदेश नगर एसडब्ल्यूसी एफसीआई गोदाम से चावल लेकर आया था। रात लगभग नौ बजे वह ट्रक से चावल उतरवाकर खाना खाने जाने की बात कह कर चला गया था। गुरुवार की सुबह उसे पीसीएफ सेंटर से गेहूं लोड कर नगर के ही सेंट्रल वेयर हाउस जाना था। वह अपने ट्रक से गेहूं उतरवाने अकेला आया था। ट्रक में कोई दूसरा कर्मी मौजूद नहीं था।             
विज्ञापन
विज्ञापन

          
गले नहीं उतर रही घटना             
पंकज का त्रिलोक गिरी मंदिर के पास पहुंचना, कपड़े अस्त-व्यस्त होना, साथ ही कटीले तारों में फंसी शर्ट के सहारे शव का बैठी हुई अवस्था में मिलना, अकड़ी लाश शरीर पर चोट के निशान, शव का आबादी के बीच व्यस्त स्थान पर मिलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।             

       
    
ट्रक चालक की मौत संदिग्ध प्रतीत होती है, शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगा। तहरीर मिलने पर सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।             
- अभिषेक प्रताप, सीओ गोला गोकर्णनाथ   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed