{"_id":"6ffd01a7ba5038e7bc68ffc8da982fa0","slug":"young-miss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से एक और युवक हुआ लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से एक और युवक हुआ लापता
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Jul 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिन पहले से लापता हुए ऑटो चालक का अभी पता भी नहीं चल पाया था कि सोमवार को एक और युवक लापता हो गया। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी लापता युवक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
सलेमपुर कोन निवासी 25 वर्षीय नफीस मूल रूप से महेवागंज का निवासी है, लेकिन दो साल से यहां रहकर राजगीर का काम करता था। सोमवार को नफीस इमली चौराहे पर स्थित एक मकान में काम कर रहा था। शाम तक नफीस वापस घर नहीं आया तो उसकी पत्नी तबस्सुम में मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला, बल्कि हर बार फोन बिजी कर दिया गया। रात भर ऐसा ही सिलसिला चलता रहा और मंगलवार की सुबह से फोन स्विच ऑफ हो गया। तबस्सुम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।