फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young generation is being wasted in drunkenness

नशे की गिरफ्त में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी 

Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
टीएन अवस्थी   लखीमपुर खीरी।
टीएन अवस्थी   लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Young generation is being wasted in drunkenness
nasha - फोटो : amar ujala
शहर के पार्क बन रहे नशे का अड्डा 
विज्ञापन

120 रुपये में खुलेआम बिकती है स्मैक की पुड़िया 
पार्कों में नशेड़ियों को देख आंखें फेर लेती है पुलिस 

मादक पदार्थों का सेवन युवा पीढ़ी को बर्बादी के हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है। शहर के कुछ पार्क और ऐतिहासिक स्थल ऐसे हैं, जो नशेड़ियों के अड्डे बन गए हैं। पार्क शाम होते ही नशेड़ियों से गुलजार हो जाते हैं।  
कचहरी रोड की अति व्यस्त सड़क के किनारे स्थित कंपनी गार्डेन में सैर करने वाले लोग सुबह शाम आते हैं, लेकिन नशेड़ी किस्म के लोगों की भीड़ यहां किसी समय भी देखी जा सकती है। इस वजह से लोग परिवार के साथ यहां आना पसंद नहीं करते हैं। यही हाल ईदगाह स्थित संकटा प्रसाद वाजपेई पार्क का भी यही स्थिति है। विलोबी मेमोरियल हाल का मैदान तो मादक पदार्थों का सेवन करने का हब बन गया है। गांजा, चरस, स्मैक पीने और नशीला इंजेक्शन खुद को लगाने वालों के अलावा शाम को यह मेमोरियल हाल मयखाने में भी तब्दील हो जाता है। कारों और बाइकों से आने वाले युवकों के समूहों को किसी कोने में पैक मारते तो किसी को चिलम और स्मैक से भरी सिगरेट का धुआं छोड़ते देखा जा सकता है। कुछ लोग खुद को नशीले इंजेक्शन भी लगाते मिलेंगे। मैदान में बना स्टेडियम सुरक्षित और सुविधा जनक होने के कारण नशेड़ियों की पसंदीदा जगह है। राजकीय इंटर कॉलेज और पुराना एसपी बंगला का मैदान भी इससे अछूता नहीं है। पुलिस सबकुछ देखने के बाद भी पार्कों की तरफ रुख नहीं करती। नशे का कारोबार करने वाले लोगों ने स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले किशोरों और नौजवानों को अपना निशाना बना रखा है। कॉलेजों में सक्रिय उनके एजेंट छात्रों को पहले नशे की आदत डालते हैं। बाद में उनसे मोटी रकम ऐंठकर मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं। स्मैक की पुड़िया 120 रुपये में खुलेआम बिकती है।  
विज्ञापन


इन स्थानों पर बिकती है चरस और स्मैक 
शहर में नशे के अड्डों के अलावा शहपुरा कोठी, प्यारेपुर, इमली चौराहा, महाराजनगर, गुटैयाबाग, संकटा देवी, गढ़ी रोड, अर्जुनपुरवा, शिवकॉलोनी, मिश्राना, नहर के किनारे और ऐरा रोड पर यह कारोबार बखूबी चल रहा है। पान और परचून की दुकानों पर यह सामग्री आसानी से मिल जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों और विलोबी मैदान की अचानक चेकिंग कराई जाएगी। यदि कोई शराब पीता या किसी अनैतिक कार्य में लिप्त मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।  
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed