फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young boy body was found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 18 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर। Updated Sun, 18 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
young boy body was found hanging from tree
फांसी - फोटो : अमर उजाला
पंजाबघाट के एक गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव बमनगर पुरानी चक्की निवासी 47 वर्षीय पुत्तीलाल का शव लटकता पाया गया। उसका गला उसी की शर्ट से कसा हुआ था और एक सिरा पेड़ की डाल में बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बमनगर पुरानी चक्की निवासी पुत्तीलाल का पंजाबघाट के एक फार्म हाउस पर काम करता था। किसी बात को लेकर शनिवार को उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई और वह शाम को घर से चला गया। रविवार की सुबह उसका शव पंजाबघाट में स्थित एक गन्ने के खेत में लगे पेड़ से लटकता देखा गया। शव लटके होने की सूचना पर आसपास के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की गर्दन में शर्ट के बने फंदे से कसी थी और उसका एक सिरा डाल से बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुराने घर में लटकता मिला अधेड़ का शव
बरवर। चौकी क्षेत्र के गांव रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में पूर्व प्रधान शंकर वर्मा के भाई बलराम (40) के शव उनके पुराने घर में लटकता मिला। परिवार वालों के अनुसार बलराम सुबह से ही घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जब उनकी खोजबीन की तो अपने पुराने घर में वह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed