फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers injured in bus collision

बस की टक्कर से श्रमिक घायल

Wed, 04 Mar 2015 06:09 PM IST
ममरी
ममरी Updated Wed, 04 Mar 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Workers injured in bus collision
गोला-मोहम्मदी मार्ग पर ईंट भट्ठे से साइकिल पर सवार होकर गोला जा रहे मजदूर को रोडवेज बस चालक ने पीछे से टक्कर मारकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर गोला-मोहम्मदी मार्ग पर स्थित ग्राम मूड़ा भाई के सामने यह दुर्घटना तब हुई जब हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा मुल्तान निवासी श्रमिक मुन्नालाल (50) अग्रवाल ईंट भट्ठे से साइकिल पर सवार होकर गोला जा रहा था। उसी वक्त शाहजहांपुर से गोला जा रही रोडवेज बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी साइकिल चकनाचूर हो गयी और मुन्नालाल बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजकर बस को कब्जे में ले लिया। चालक परिचालक भागने में सफल रहे। सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed