फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Worker's body came screaming chaos

मजदूर का शव पहुंचा, मचा कोहराम

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Worker's body came screaming chaos
death - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र में काम करने के दौरान चोट लगने से हुआ था घायल
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक कंपनी में बिल्डिंग का काम करने वाले क्षेत्र के ग्राम बेहननपुरवा का एक युवक काम के दौरान चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद जब शव यहां आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की वृद्धा मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राम बेहननपुरवा निवासी दाताराम का 28 वर्षीय पुत्र संजय कुमार महाराष्ट्र के पुणे स्थित वासुली फाटा में किसी कंपनी में ठेकेदारी के साथ ही बिल्डिंग बनाने का काम करता था। काम करते समय उसे बीती 03 सितंबर को चोट लग गई थी। इलाज के दौरान उसकी पुणे चाकन स्थित रोरल अस्पताल में चार सितंबर को मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका शव यहां आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की बूढ़ी मां दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां दुलारी ने बताया कि उसके बड़े लड़के शादी हो गई है तथा वह पत्नी के साथ अलग रहता है, जबकि एक बेटा बहुत छोटा है, इसीलिए कमाई का एकमात्र जरिया संजय ही था जो उसे छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed