{"_id":"5744867a4f1c1bb515691f28","slug":"women-leaders-strove-to-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय में महिला नेताओं में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा कार्यालय में महिला नेताओं में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के खिलाफ जानलेवा हमले दूसरे के खिलाफ एससीएसटी में केस
बेनजीर महिला आयोग की पूर्व सदस्य तो आरपी चौधरी पूर्व प्रत्याशी
पूर्व सदस्य के कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचने पर जताया था एतराज
जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं पर लगाया मारपीट करने का आरोप
सपा कार्यालय (लोहिया भवन) पर जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंची राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर और पड़ोसी जनपद सीतापुर के हरगांव विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रहीं आरपी चौधरी के बीच मारपीट हो गई। डॉ. बेनजीर का आरोप है कि जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, निघासन विधायक कृष्ण गोपाल पटेल और पलिया प्रत्याशी अनीता देवी सहित कई नेताओं ने मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दफ्तर से बाहर निकाल कर एसपी आफिस पहुंचाया। पुलिस ने डॉ. बेनजीर की तहरीर पर जानलेवा हमले और मारपीट तथा आरपी चौधरी की तहरीर पर बेनजीर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मामला गर्ज कर लिया है।
सिंगाही निवासी डॉ. बेनजीर उमर का कहना है कि मंगलवार को वह अपने बेटे से मिलने लखनऊ जा रहीं थीं। लोहिया भवन के पास सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने उनकी गाड़ी रोककर दफ्तर के अंदर बुला ले गए। वहां पहले से मौजूद नगर पंचायत मैलानी चेयरमैन अनीता देवी, दिव्या सिंह, तृप्ति अवस्थी, पारुल गुप्ता, निघासन विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, मुन्ना यादव, आकाश लाला और जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल आदि ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश यादव के साथ पहुंची महिला एसओ कमर सुल्ताना ने उन्हें बचाया और दफ्तर के बाहर लाईं। बाद में उन्हें उनकी ही गाड़ी में बैठाकर एसपी दफ्तर पहुंचाया।
वहीं, हरगांव विधानसभा प्रत्याशी आरपी चौधरी का कहना है कि डॉ. बेनजीर उमर जिला कार्यकारिणी की सदस्य नहीं हैं। वह जबरदस्ती बैठक में आ गईं थीं। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो डॉ. बेनजीर बेनजीर चेयरमैन अनीता यादव से गाली गलौज करने लगीं। हम लोगों ने विरोध किया तो हमारे साथ भी गाली गलौज की। जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। डॉ. बेनजीर उमर और आरपी चौधरी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सदर कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच में मिले तथ्यों के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष का आरोप
लखीमपुर खीरी। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर का पार्टी कार्यालय में आकर मारपीट और अभद्रता करना, कांग्रेस की साजिश है। पूरे मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया है।
लोहिया भवन पर प्रेस कांफ्रेंस में अनुराग पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर 14 मई को लखनऊ में सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। वह आज बिना बुलाए बैठक में आ गईं थीं। इस पर लोगों ने उनसे सवाल किया और बैठक में शामिल न होने की बात कही। इस पर डॉ. उमर ने कांग्रेस में शामिल होने की बात का खंडन किया। इस पर उनसे कहा गया कि वह प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कांग्रेस में शामिल होने का खंडन कर दें। वह इसी बात पर वह भड़क उठीं। इसके बाद भी उन्हें शामिल कर बैठक शुरू कराई गई। पूर्व सदस्य बैठक में किसी को बोलने नहीं दे रहीं थीं। बैठक में शामिल अन्य महिला पदाधिकारियों के विरोध करने पर डा. बेनजीर उमर ने नगर पंचायत चेयरमैन मैलानी अनीता देवी पर हाथ चला दिया। अनुराग पटेल ने अपने समेत सपा नेताओं पर मारपीट करने के लगे आरोप को गलत बताते हुए कहा कि यह सपा को बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश है।
मैंने जुबानी सुना है कि डॉ. बेनजीर ने लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हुईं है। संगठन से डॉ. बेनजीर की सदस्यता की बाबत मुझे जानकारी नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर मारपीट कराने की साजिश का आरोप निराधार है।
राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस