{"_id":"c419d1974b7e2e49be0b38cd1cd9c75f","slug":"women-htyaropi-the-invoiced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी महिला का चालान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी महिला का चालान भेजा
ममरी
Updated Tue, 26 May 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
थाना हैदराबाद क्षेत्र में तेजाब डालकर हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है।
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव अमीरनगर में रहने वाले हसन पर 22/23 जून की रात थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव झाऊपुर में एसिड अटैक हुआ था। इसमें हसन गंभीर रूप से झुलस गया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई उस्मान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई के पास 50 हजार रुपये थे, जिसके लालच में महिला ने उस पर तेजाब डालकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि खुद को बचाने के लिए उसने तेजाब डाला था। एसओ अजय कुमार यादव को आरोपी महिला शिवानी ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके पति की हत्या कर दी गई थी, जिसमें उसे मृतक मोहम्मद हसन पर शक था। घटना वाले दिन वह उसके घर आया और नशे की हालत में उसे और उसके बच्चों को मार डालने की धमकी देने लगा। उसने छेड़खानी का भी प्रयास किया, जिस पर उसने अपना बचाव करते हुए उस पर तेजाब डाला था।
मृतक का नहीं है आपराधिक रिकार्ड
एसओ ने बताया कि मृतक का आपराधिक रिकार्ड नहीं है, लेकिन उसका चाल-चलन ठीक नहीं था और शराब पीकर जुआ खेलने का आदी था। उसके इस कृत्य से पत्नी और परिवार के सभी लोग परेशान रहते थे। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान भेज दिया है।