फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women ended their lives slip by train

ट्रेन से कटकर महिला ने जान दी

Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women ended their lives slip by train
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पति बोला, पत्नी का कई दिनों से ठीक नहीं था दिमागी संतुलन
जीआरपी ने पास मिले मोबाइल से परिवार वालों को दी सूचना 

 लखीमपुर-सीतापुर रेल प्रखंड पर स्थित ऋषि आश्रम के पास मोहल्ला महाराजनगर निवासी राजेश गुप्ता की 42 वर्षीय पत्नी मालती देवी ने ट्रेन से कटकर जान देदी। पति का कहना है कि मालती का कई दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। 

गुरुवार को दोपहर बाद मैलानी से सीतापुर जा रही 52241 पैसेंजर ट्रेन जब ओवरब्रिज के पास कर ऋषि आश्रम पहुंची। इसी बीच एक महिला अचानक रेलवे ट्रेक पर आकर लेट गई, जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। ट्रेन के चालक राजकुमार ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजकर महिला के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना पर एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, जो उस समय नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने ट्रैक पर पड़े उसके मोबाइल में डॉयल किए गए अंतिम नंबर पर कॉल की तो वह नंबर उसकी नातिन लक्ष्मी का निकला। इस पर एसओ ने उसे घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मोहल्ला महाराजनगर निवासी राजेश गुप्ता ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। राजेश गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से उसकी पत्नी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पहले दवा लेने जाने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद बड़ी बेटी से मिलने लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकलीं थीं। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की दो विवाहित बेटियां और दो पुत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed