{"_id":"58bec0ca4f1c1b7016dc4c8c","slug":"woman-killed-by-sari-in-pumping-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग सेट में साड़ी फसने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंपिंग सेट में साड़ी फसने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो चपरतला।
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज क्षेत्र के गांव जमुनिया कढिले में हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया कढिले में पंपिंग सेट के पटे की चपेट में आकर 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला पंपिंग सेट पर पानी लेने गई थी, तभी उसकी साड़ी पटे में फंस गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मैगलगंज क्षेत्र के गांव जमुनिया कढिले के मजरा बाबूपुरवा निवासी रामाधार के खेत में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट लगा था। उसकी पत्नी 50 वर्षीय गुड्डी देवी मंगलवार को पानी लेने के लिए पंपिंग सेट के पास गई, तो उनकी साड़ी इंजन के पटे में फंस गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डी देवी के पांच बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी लड़की 18 वर्षीय जूली की शादी कुछ दिन पहले ही तय हुई थी। जिसकी शादी का इंतजाम भी घर में चल रहा था। इसके अलावा 16 वर्षीय विपिन, 13 वर्षीय मुस्कान, आठ वर्षीय पट्टे और पांच वर्षीय जतिन के सिर से मां का साया छिन गया। एसओ विपिन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।