फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman and two by suicide

महिला समेत दो ने की खुदकुशी

Tue, 16 Jun 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत दो लोगों ने खुदकुशी कर ली हैै। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है, क्योंकि परिवार वालों ने जानकारी होने से इंकार किया है। हालांकि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव हरैया सैदीपुर निवासी 25 वर्र्षीय हींगे सिंह उर्फ शिवपाल ने सोमवार की शाम घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हींगे सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि फरधान थाना क्षेत्र के गांव चांदामऊपुरवा निवासी अनुज की 28 वर्षीय पत्नी शिल्पी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज की शादी चार साल पूर्व नीमगांव क्षेत्र के गांव खेरिहन से हुई थी। एसओ शिवानंद यादव ने बताया है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed