फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With family being robbed on the highway to the bank manager

परिवार के साथ जा रहे बैंक प्रबंधक को हाईवे पर लूटा

Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज। Updated Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
With family being robbed on the highway to the bank manager
लूट - फोटो : अमर उजाला
- हथियार दिखाकर परिवार वालों को बांधकर डाला
विज्ञापन

- सीतापुर जनपद में इलाहाबाद बैंक में हैं प्रबंधक

 पसगवां कोतवाली पुलिस चौकी उचौलिया अंतर्गत राष्ट्रीय राजपथ 24 पर वाहन सवार सशस्त्र बदमाशों ने कार को रोककर उसमें सवार बैंक प्रबंधक को परिवार सहित लूट लिया। बदमाशों ने पूरे परिवार को बांधकर डाला, फिर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी गौरव कुमार सीतापुर जनपद में इमलिया सुल्तानपुर स्थित इलाहाबाद बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। मंगलवार को गौरव कुमार अपने माता-पिता, पत्नी तथा दो बच्चों के साथ अपनी कार से दिल्ली से सीतापुर आ रहे थे। रात लगभग दस बजे उचौलिया चौकी से लगभग दो किलोमीटर दूर ग्राम मोहदियापुर के निकट पीछे से वाहन पर आए बदमाशों ने कार में साइड मारकर कार रोक ली, तीन बदमाश गौरव कुमार तथा उनके पिता को शस्त्रों के बल पर कार से उतारकर अपने वाहन में ले गए। इस दौरान उनकी पिटाई भी की तथा तीन बदमाश गौरव की कार में बैठ गए। बदमाश दोनों वाहनों को राजपथ से लगभग 700 मीटर बरनैया मार्ग पर सोवरन के खेत में ले गए, वहीं पर लूटपाट की। बदमाश लगभग बीस हजार रुपये नगद, गौरव की पत्नी से सोने की चेन तथा टॉप्स के अलावा मोबाइल लूट ले गए। बुधवार सुबह सात बजे ग्रामीण खेत पर पहुंचे तब बदमाशों द्वारा बांधकर डाले गए गौरव कुमार तथा उनके पिता को बंधन मुक्त कराया। लुटा पिटा परिवार पुलिस चौकी उचौलिया पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आननफानन में एक वाहन की व्यवस्था कर पीड़ित परिवार को सीतापुर भेज दिया। सूचना पर एसपी मनोज झा और एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी उचौलिया पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित मामले की रिपोर्ट दर्ज कराना नहीं चाहता है। फिर भी एक उपनिरीक्षक को गौरव कुमार के पास भेजा गया है। यदि उन्होंने तहरीर नहीं दी तब भी सूचना दर्ज कर बदमाशों का पता कर कार्रवाई की जायेगी, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो। पीड़ित ने बदमाशों का वाहन सफेद रंग बोलेरो जैसा बताया है। घटना के वर्क आउट करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजपथ पर सुरक्षा व्यवस्था हुई तार-तार
जंगबहादुरगंज। शाखा प्रबंधक गौरव कुमार तथा उनके परिवार के साथ राजपथ पर हुई लूट की घटना से डीजीपी द्वारा राजपथ पर  यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई रणनीति तार-तार हो गई। इसी राजपथ पर मां बेटी के साथ दुराचार की घटना के बाद पुलिस ने राजपथ पर यात्रियों  की सुरक्षा के कई रणनीति तैयार की थी, लेकिन इस घटना से डीजीपी की रणनीति ध्वस्त हो गई। मालूम हो कि उचौलिया चौकी पुलिस का कहना है कि सुखैता नाला तथा लखनौरिया में पुलिस पिकेट पर पुलिस मौजूद रही। इसके बाद भी बदमाशों ने अपने वाहन से चौकी क्षेत्र की सीमा में जाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed