फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife was injured in infighting knockout

घरेलू कलह में पत्नी को पीटकर किया घायल

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wife was injured in infighting knockout
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
घर में पति की संदिग्ध हालात में हुई मौत
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दिए बगैर कर दी शव की अंत्येष्टि 

नगर के निवटवर्ती गांव लाल्हापुर में एक वृद्ध दंपति के बीच में कलह के चलते मारपीट हो गई। जिसमें पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। उसे घायल हालात में सीएचसी लाया गया। हालात में सुधार न होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इधर गुरुवार रात में घर पर उसके पति 65 वर्षीय छोटेलाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर घर वालों ने शव की अंत्येष्टि कर दी। 

ांव निवासी छोटेलाल ने घरेलू कलह के चलते सात जुलाई की शाम को पत्नी शांति देवी की पिटाई कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना अलीगंज रोड पर दुकान कर रहे छोटे पुत्र सुनील राठौर को दी। सूचना पर पहुंचे सुनील ने शांति देवी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। इधर रात में घर पर मौजूद पति छोटेलाल की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इलाज कराने में आर्थिक रूप से असमर्थ सुनील जब अपनी मां को वैन से दोपहर घर वापस लाया तो पिता की अर्थी उठते देख सन्न रह गया। छोटेलाल का बड़े पुत्र सुभाष और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पिता के अंतिम संस्कार में छोटा पुत्र सुनील शामिल नहीं हो पाया। छोटे पुत्र सुनील ने बताया कि घरेलू कलह के चलते पिता छोटेलाल, बड़े भाई सुभाष के साथ और मां शांति देवी सुनील के साथ अलग मकान में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed