फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife murdered Ramlakhan by boyfriend

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी रामलखन की हत्या 

Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered Ramlakhan by boyfriend
हत्‍यया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था पति 
हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद


 थाना खीरी पुलिस ने गांव बसैगापुर निवासी 22 वर्षीय रामलखन हत्याकांड का सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस का दावा है कि प्रेम में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने की योजना उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ बनाई थी। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि थाना खीरी के गांव बसैगापुर निवासी 20 वर्षीय रामलखन चहमलपुर स्थित एक शुगर इंड्रस्ट्रीज पर मजदूरी करता था। 25 मार्च को वह घर से शाम चार बजे से रात 12 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी करने आया था। अगले दिन उसका शव इंडस्ट्रीज के सामने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पार कर गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। मृतक के घर वालों का कहना था कि उसकी मशीन की चपेट में मौत हुई और इंडस्ट्रीज के मालिक ने शव छुपाने के लिए गेहूं के खेत में डाल दिया। पुलिस ने शुगर इंडस्ट्रीज मालिक समेत चार के खिलाफ हत्या और शव छुपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की बात सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता से जांच की। उन्होंने बताया कि सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट के नेतृत्व में एसओ जावेद अख्तर ने जब जांच की तो शुगर इंडस्ट्रीज में लगे सीसीटीवी फुटेज से यह बात साफ हो गई कि रामलखन शाम करीब आठ बजे मोबाइल पर बात करते हुए शुगर इंडस्ट्रीज से बाहर चला आया और वह बाद में वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी राजकुमारी की गांव के ही19 वर्षीय सचिन कहार के बीच प्रेम संबंध हैं। इसकी जानकारी रामलखन को हो गई थी। इस पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक रामलखन के मोबाइल पर सचिन ने कॉल की और उसे जरूरी बात करने के लिए शुगर इंडस्ट्रीज से बाहर बुलाया और उसकी पीछे से पीठ पर गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर रखा गया 315 बोर का तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। दोनों आरोपियों का सोमवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed